logo

JMM बिहार में चुनाव लड़ने को बेताब, झारखंड की चिंता नहीं : आजसू पार्टी 

AJSU00321.jpg

रांची
आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा है कि वर्तमान हेमंत सरकार जनता के साथ छल कर रही है। झामुमो ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे, उन्हें हेमन्त सोरेन भूल चुके हैं। झामुमो को झारखंड की जनता की चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन बिहार में चुनाव लड़ने के लिए बेताब हैं, जबकि लालू यादव उन्हें कोई भाव ही नहीं दे रहे। उन्होंने आजसू के रांची महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा बलिदान दिवस पर आजसू पार्टी हेमंत सरकार के कुशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकेगी।

आजसू पार्टी रांची महानगर के कार्यकर्ता 22 जून को आयोजित बलिदान दिवस की तैयारी में जुट गए हैं। महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक आज केंद्रीय कार्यालय, हरमू में हुई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने की, जबकि संचालन केंद्रीय सचिव बनमाली मंडल ने किया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के लिए वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई।  
बैठक में प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि यह समारोह न केवल शहीदों को स्मरण करने का अवसर होगा, बल्कि झारखंड की वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन का भी मौका भी होगा। श्री प्रभाकर ने महानगर कार्यकर्ताओं को व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका रही है। झारखंडी जनता के हितों के संघर्ष के लिए पुनः युवा शक्ति को आगे आना होगा।

बैठक में केंद्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी, मीडिया प्रभारी परवाज खान, महानगर महासचिव रमेश गुप्ता, बिरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, जय श्रीवास्तव, सज्जाद अंसारी, अमित वर्मा, देवाशीष चट्टोराज, अभिषेक त्रिवेदी, ज्योतिष त्रिवेदी, मिंटू कुमार, संजीव कुमार, अभय कुमार, गौतम सिंह, आनंद राज, संतोष दुबे, डॉ पार्थ परितोष, कौशल तिवारी आदि उपस्थित थे। 

 आनंद राज बने महानगर उपाध्यक्ष, अभय बने सचिव - बैठक में आनंद राज को महानगर उपाध्यक्ष तथा अभय कुमार को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। प्रवीण प्रभाकर ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दीं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest